मीरजापुर पहुंची काशी-बड़नगर सेवा संकल्प बाइक यात्रा, हलिया और ड्रमंडगंज में हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निकली यात्रा का उद्देश्य सेवा, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया।
मीरजापुर, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशी से गुजरात के बड़नगर तक निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुक्रवार को हलिया और ड्रमंडगंज पहुंची। यात्रा में शामिल बाइक सवारों का भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य सेवा, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया।
हलिया में हथेडा स्थित लॉन में रात्रि विश्राम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों से संवाद किया।
मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ने का संदेश दे रही है। जिला कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद अग्रहरि ने सेवा और राष्ट्र के प्रति दायित्व को यात्रा की मूल भावना बताया। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हाेगी।
ड्रमंडगंज में दुर्जनीपुर के पास ग्राम प्रशासक कौशलेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा की अगवानी की। यात्रा बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां यात्रियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।
यात्रा प्रभारी ने गांव की लचिया देवी और सोनिया देवी से सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इसके बाद बाइक यात्रा मध्यप्रदेश की ओर रवाना होगी। इस दौरान धर्मेंद्र दूबे, मंतोष अग्रहरि, मनीष पाल, अनिल केशरी, विनोद गुप्ता, कृष्णदास केशरी, धीरज केशरी, अनूप केशरी, सौरभ प्रजापति, गुरु प्रकाश चौरसिया और मनीष सोनी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।