किसानों को नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा आम महोत्सव : रमेश अवस्थी

किसानों को नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा आम महोत्सव : रमेश अवस्थी

किसानों को नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा आम महोत्सव : रमेश अवस्थी

कानपुर, 14 जुलाई । भारत की कृषि परंपरा हमारी सबसे बड़ी ताकत है और किसानों का सम्मान राष्ट्र के सम्मान के समान है। आम महोत्सव किसानों को नई पहचान दिलाने के साथ उनकी उपज को व्यापक मंच उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा। यह बातें कानपुर मंगलवार को नगर सांसद रमेश अवस्थी ने आयोजित आम महोत्सव कार्यक्रम में कहीं।

किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के संस्कार मैदान में आयोजित आम महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जहां देश के विभिन्न जनपदों से आए आम उत्पादक किसानों को सम्मानित किया गया। महोत्सव में दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सफेदा सहित 100 से अधिक प्रजातियों के आम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा।

सांसद रमेश अवस्थी ने विभिन्न जनपदों से आए आम उत्पादक किसानों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में कानपुर देहात के कुलदीप सचान, कल्याणपुर के मनोज गर्ग, भीतरगांव के वीरेंद्र कुमार, घाटमपुर के एच.बी. सिंह, सीतापुर के देवेंद्र वर्मा तथा लखनऊ के नदीम सहित अन्य किसान शामिल रहे।

महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण फिल्म अभिनेता रंजीत की मौजूदगी रही। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान सांसद के पुत्र सचिन अवस्थी के जन्मदिन पर भी उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

समापन पर शुभम अवस्थी ने सभी अतिथियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी, राहुल बच्चा सोनकर, सलिल विश्नोई, सरोज कुरील, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, अनुप अवस्थी, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।