कौशांबी में पति ने की फावड़े से पत्नी की हत्या, आरोपी और पहली पत्नी फरार
मीरापुर गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कच्चे मकान को लेकर हुए विवाद में आरोपी फकीर लाल ने अपनी पत्नी पर फावड़े से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक महिला का नाम सुग्गी देवी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि मीरापुर गांव निवासी फकीरे लाल सरोज की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी का नाम आशा और उससे एक लड़का था जबकि दूसरी पत्नी का नाम सुग्गी देवी, इससे तीन लड़के दो लड़की थी। पति फकीरे लाल पहली पत्नी के साथ पक्के मकान में रहता था जबकि दूसरी पत्नी सुग्गी देवी कच्चे मकान में अपने बच्चों के साथ रहती थी। सुग्गी देवी अपने मकान की दीवार उठा रही थी इसी को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद उसने फावड़े से उसकी हत्या कर दी। दोनों मौके से फरार हो गए हैं।
amit sharma