गाजियाबाद : विकास भवन में डीएसटीओ ऑफिस के पास लगी आग, दो दमकल ने पाया काबू

गाजियाबाद : विकास भवन में डीएसटीओ ऑफिस के पास लगी आग, दो दमकल ने पाया काबू

गाजियाबाद : विकास भवन में डीएसटीओ ऑफिस के पास लगी आग, दो दमकल ने पाया काबू

नोएडा, 10 अगस्त । उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में जिला विकास भवन में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख वहां पर अफरा-तफरी मच गई। यह आग डीएसटीओ ऑफिस के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी। आग की लपटें तेजी से फैलीं और ऑफिस के कुछ हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह घटना विकास भवन में आग से बचाव व सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोलती है। विकास भवन के सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्ष 2025 में भी इसी स्थान के आसपास आग लगने की घटना हुई थी।