लखनऊ में विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर पूर्व राज्यमंत्री की मौत
लखनऊ में विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर पूर्व राज्यमंत्री की मौत
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे नानक चंद्र भुर्जी
लखनऊ, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
हजरतगंज के दारूलशफा नए विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया कि विधायक निवास की सातवीं मंजिल से पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नानक चंद्र भुर्जी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रह थे। आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल घटना की जानकारी परिवार को देकर पुलिस सभी बिनदुओं जांच शुरू कर दी है।