ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
प्रयागराज, 20 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र में भावापुर गांव के समीप शनिवार को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त नगर गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में उतरांव थाना क्षेत्र के मुगरसन गांव निवासी संदीप कुमार (19) पुत्र बरमदीन की मौत हुई है। हादसे में घायल रजत पुत्र मनोज कुमार को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल शुक्रवार की शाम गया था। वहां से शनिवार भोर में लौटते समय रास्ते हाइवे पर भावापुर गांव के समीप टक्कर ने उसकी मोटरसाइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और घायल को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।