यमुनानगर: देह व्यापार के शक में तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

यमुनानगर: देह व्यापार के शक में तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

यमुनानगर, 2 मई (हि.स.)। जगाधरी की विष्णु गार्डन कॉलोनी के एक मकान में तीन महिलाओं को देह व्यापार के शक में पुलिस ने छापा मार कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। स्थानीय कॉलोनी वासियों ने महिलाओं पर शराब पीने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया। पुलिस तीनों महिलाओं को जांच के लिए अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई।

मौके से एक ऑल्टो कार को भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जगाधरी शहर पुलिस थाना के प्रभारी राजपाल ने शुक्रवार को बताया कि आज डॉयल 112 से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में रह रही तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। महिलाओं ने पूछताछ में अपनी कोई पहचान या जानकारी नहीं दी। स्थानीय कॉलोनी की महिलाओं ने इस मकान में देह व्यापार और रह रही महिलाओं के द्वारा शराब पीने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया। जबकि मौके पर कोई पुरुष नहीं मिला है। पूछताछ के लिए तीनों महिलाओं को थाने में ले जाया गया।

प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद ही जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। पुलिस ने महिलाओं से एक ऑल्टो कार भी बरामद की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।