नदी में उतराता मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

नदी में उतराता मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

नदी में उतराता मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

जालौन, 14 मार्च (हि.स.)। जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र की नून नदी में एक 45 वर्षीय महिला का शव मिला। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव को पानी में उतराता देख स्थानीय किसानों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

बता दें कि पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरसेसी का है। यहां हरदोई गुर्जर के खेत के आगे किसान खेतों पर फसल की कटाई के लिए जा रहे थे। जैसे वह नून नदी के पुल से गुजरे तो उन्हें दुर्गंध आई। जहां पर उन्होंने नदी की तरफ देखा, तो वहां पर एक महिला का शव पानी में उतराता हुआ। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

वहीं, जानकारी मिलते ही कोंच कोतवाली की सागर चौकी के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार उप निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, मगर महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला का शव चार से पांच दिन पुराना है।

वहीं, सागर चौकी के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।