पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय मौत

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय मौत

पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल ले जाते समय मौत

मीरजापुर, 03 जून । राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहों गांव में पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर मीरजापुर रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की मौत हो गई।

सेमरा बरहों गांव निवासी सरिता (42) का मंगलवार रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद उन्होंने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए महिला को ट्रामा सेंटर मीरजापुर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से मीरजापुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बुधवार काे बताया कि मामले की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई सूचना या शिकायत प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।