विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी द्वारा दिव्यांग को लाठी से मारने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी द्वारा दिव्यांग को लाठी से मारने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी द्वारा दिव्यांग को लाठी से मारने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

मीरजापुर, 09 फ़रवरी । सोमवार को सोशल मीडिया पर विंध्याचल मंदिर परिसर में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक दिव्यांग को लाठी से मारने का वीडियो वायरल हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विन्ध्याचल ने इस पर जांच शुरू की और बताया कि गेट नंबर 2 पर एक भिखारी दर्शनार्थियों से पैसे मांग रहा था और नशे की हालत में था।

जांच में यह सामने आया कि भिखारी को लेकर दर्शनार्थियों ने शान्ति व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे परिसर से हटाने की कोशिश की, लेकिन भिखारी नहीं मान रहा था। इसी विवाद के चलते पुलिसकर्मी द्वारा उसे लाठी से मारने की बात सामने आई है।

थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि इसे एक पुलिस दुर्व्यवहार का मामला मानते हुए उप निरीक्षक सुनील कुमार राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी नगर को तीन दिनों के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।