गौमांस के साथ दो आरोपित दबोचे, दो जीवित बैल बरामद

गौमांस के साथ दो आरोपित दबोचे, दो जीवित बैल बरामद

गौमांस के साथ दो आरोपित दबोचे, दो जीवित बैल बरामद

हरिद्वार, 24 नवंबर । गौकशी करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से गौकशी के उपकरण व दो जिंदा बैल बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक जनपद की मंगलौर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिझौली क्षेत्र में गौकशी की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कुछ संदिग्ध फरार हो गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपित को दबोचते हुए मौके से 140 किलो प्रतिबंधित मांस, गौकशी के उपकरण व 02 जीवित बैल बरामद किये।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को चालान कर दिया है। पुलिस पूछताछ मंे आरोपितों के नाम पते इरफान पुत्र जिम्मू व मौ. शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम विझौली कोतवाली मंगलौर बताए गए हैं। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।