विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मोदी के चयन से समूचा राष्ट्र हर्षित: योगी आदित्यनाथ
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मोदी के चयन से समूचा राष्ट्र हर्षित: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ,27 जुलाई। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में नरेन्द्र मोदी का नाम आने से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास एवं राष्ट्र सेवा में आपके अहर्निश प्रयास के साथ ही वैश्विक पटल पर 'समर्थ भारत' के सामर्थ्य का है। इस उपलब्धि पर समूचा राष्ट्र हर्षित है।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि 'नए भारत' के शिल्पी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मार्निंग कंसल्ट ग्लोबल लैंडर अप्रूवल ट्रैकर में विश्व के सबसे लोकप्रिय एवं विश्वसनीय नेता के रूप में सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन।