यमुना में पाया गया घर से गायब युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यमुना में पाया गया घर से गायब युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यमुना में पाया गया घर से गायब युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

प्रयागराज,02 मई  कीडगंज थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव नदी में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों का कहना है कि गुरुवार को घर से अचानक लापता हो गया। उनका आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर नेवादा निवासी अभय कुमार उर्फ राजकुमार 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार 30 अप्रैल को अचानक घर के बाहर से गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने इस संबंध में कैंट थाने को सूचना देकर खोजबीन करने लगे। शुक्रवार सुबह उसका शव कीडगंज थाना क्षेत्र में स्थित नए यमुना पुल के नीचे शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसके पास से मिले मोबाइल से नंबर ट्रेस करके परिवार को खबर दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और उसकी शिनाख्त किया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी परिवार के लोग यदि कोई तहरीर देते है तो मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की मां उर्मिला कहना है कि एक वर्ष पूर्व 19 अप्रैल को पुरानी रंजिश में घायल करके कछारी इलाके में फेंक दिया गया था। हालांकि उस समय उसकी जान बच गई थी। इस सम्बन्ध में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया और मामला न्यायालय में है। उन्हें आशंका है कि उसी रंजिश में उसकी हत्या करके यमुना नदी में फेक दिया गया।