नगर निगम का उद्देश्य केवल सड़क नाली बनाना नहीं, नागरिकों को सुविधाएं देना भी जिम्मेदारी: गणेश केसरवानी

नगर निगम का उद्देश्य केवल सड़क नाली बनाना नहीं, नागरिकों को सुविधाएं देना भी जिम्मेदारी: गणेश केसरवानी

नगर निगम का उद्देश्य केवल सड़क नाली बनाना नहीं, नागरिकों को सुविधाएं देना भी जिम्मेदारी: गणेश केसरवानी

प्रयागराज, 13 फ़रवरी। नगर निगम का उद्देश्य केवल सड़कों और नालियों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन देना है। उक्त बातें शुक्रवार को प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान महापौर गणेश केसरवानी ने कही।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी, यातायात व्यवस्था सुचारू होगी तथा स्वच्छता स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

प्रयागराज नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई।

जोन–5 नैनी के वार्ड संख्या 31, जहांगीराबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित गली, रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण महापौर गणेश केसरवानी ने क्षेत्रीय पार्षद रणविजय सिंह (डब्बू) की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

इसी तरह लोकार्पित विकास कार्यों में वार्ड संख्या 31 जहांगीराबाद नैनी, अंबेडकर नगर ट्रांसफार्मर के सामने तथा उत्तरी लोकपुर सहित कई मोहल्लों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। जहांगीराबाद नैनी क्षेत्र में मोहन कुशवाहा के घर से जितई एवं मुस्तक के घर तक रोड–नाली निर्माण, बीपीएस स्कूल के पास राजेश गुप्ता के घर से लेकर डॉ. हिन्द एवं शिव प्रताप सिंह के घर के आगे तक गली–नाली निर्माण, पूर्व पार्षद जुनेद अहमद के घर से पुरानी मस्जिद होते हुए दर्जन के घर तक गली–नाली निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित किया गया।

इसके अतिरिक्त अंबेडकर नगर में विक्रम कुशवाहा के घर से अनामिका प्रसाद के घर तक तथा उत्तरी लोकपुर में गुप्ता जनरल स्टोर के सामने भोला के घर से शेर बहादुर के घर तक रोड एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराए गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन और जलनिकासी की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम एवं महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। नई गली और नालियों के निर्माण से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को विशेष सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियां काफी हद तक समाप्त होंगी।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद रणविजय सिंह (डब्बू), मयंक यादव, राजन शुक्ला, नरसिंह, संजय श्रीवास्तव, बबलू केसरवानी, डॉ. ज्ञान चंद्र पटेल, विवेक सिंह, रतन निषाद, सविता साहू, डॉ. बी. के. द्विवेदी, पूर्व पार्षद जुनेद अहमद, बाल गोविंद, ओम प्रकाश मिश्रा, विक्रम कुशवाहा, मनोज जायसवाल, मनोज द्विवेदी, अशरफ, तौसीफ अहमद, मो. आमिर, गोलू भारतीय, उमा धनपाल, धीरेंद्र पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि प्रयागराज नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जनसुविधाओं को मजबूत करने वाले कार्य निरंतर जारी रहेंगे।