श्री राम मंदिर दान विवाद : एसआईटी को जांच करने दें, बयानबाजी से बचें : योगी आदित्यनाथ

श्री राम मंदिर दान विवाद : एसआईटी को जांच करने दें, बयानबाजी से बचें : योगी आदित्यनाथ

श्री राम मंदिर दान विवाद : एसआईटी को जांच करने दें, बयानबाजी से बचें : योगी आदित्यनाथ

अयोध्या, 19 जून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे तो उन्होंने यहां श्री राम मंदिर दान विवाद और एसआईटी जांच को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी पक्षों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक कोई भी बयानबाजी न करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग रामलला के दर्शन तक नहीं किए, वही अब अयोध्या को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा गलत बयानबाजी से जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए एसआईटी को जांच करने दें। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच में “दूध का दूध और पानी का पानी” अलग होगा। कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि उनके पास कोई दस्तावेज है तो एसआईटी को सौंपें।

मेरी सभी से यही अपील होगी कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने तक कोई भी बयानबाजी कतई न करें। जांच के बाद किसी पक्ष को कोई बात कहनी होगी तो एसआईटी उसके लिए तैयार होगी। अनावश्यक रूप से चरित्र हनन करने का प्रयास न करें। अनावश्यक रूप से अयोध्या धाम को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास न करें। अगर कोई अपराधी है तो वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं। यह सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जो लोग रामलला के दर्शन तक नहीं किए, वही अब अयोध्या को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ये लोग हमें क्या बताएंगे, जो लोग रामभक्तों को अपमानित करते थे और जो लोग प्रदेश के कुख्यात माफियाओं की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते थे, वो लोग आज रामभक्ति का उपदेश देने चले हैं।-