श्री द्वारकाधीश महाराज ने की नौका बिहार, मनोरम झांकी के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्री द्वारकाधीश महाराज ने की नौका बिहार, मनोरम झांकी के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्री द्वारकाधीश महाराज ने की नौका बिहार, मनोरम झांकी के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मथुरा, 08 जून ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में अधिक मास उत्सवों की श्रृंखला के तहत सोमवार शाम भगवान श्री द्वारकाधीश महाराज के नौका बिहार मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया। शयन दर्शन के दौरान सायं 6ः30 बजे से 7ः30 बजे तक ठाकुर जी ने विशेष रूप से सुसज्जित नौका में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।

इस मनोरम झांकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान के दिव्य स्वरूप का आनंद लिया और भक्ति भाव में लीन हो गए। मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में अधिक मास उत्सवों की श्रृंखला के तहत भगवान श्री द्वारकाधीश महाराज के नौका बिहार मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में आयोजित होने वाले सभी उत्सवों और मनोरथों का निर्धारण गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज, कांकरोली नरेश एवं तृतीय पीठाधीश्वर के निर्देशन में किया जाता है। अधिक मास के अवसर पर प्रतिदिन विभिन्न विशेष मनोरथ आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें भगवान के विविध स्वरूपों के दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को शयन दर्शन के समय कमल तलाई मनोरथ का आयोजन किया जाएगा। इसमें ठाकुर जी को कमलों से सुसज्जित विशेष स्वरूप में विराजमान कराया जाएगा, जो भक्तों के लिए एक और आकर्षण का केंद्र होगा।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, अधिक मास के पूरे एक माह तक विशेष धार्मिक आयोजन और मनोरथ संपन्न होंगे। श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार भगवान के लिए मनोरथ भी करा सकते हैं। मंदिर प्रबंधन ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।