दिल्ली में यमुना पुल निर्माण के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदला

दिल्ली में यमुना पुल निर्माण के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदला

दिल्ली में यमुना पुल निर्माण के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदला

दिल्ली मंडल में नए यमुना पुल के निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और आंशिक पुनर्निर्धारण किया है। इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण यह बदलाव लागू किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पहले से जानकारी रखने की सलाह दी गई है।

दौराई से 17 और 28 मार्च को चलने वाली 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस अब परिवर्तित मार्ग से दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और शकूर बस्ती के रास्ते संचालित होगी। इस दौरान इसका ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नहीं रहेगा। इसी तरह 18 मार्च को दिल्ली से चलने वाली 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस भी नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और शकूर बस्ती के रास्ते जाएगी और दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

28 मार्च को काठगोदाम से चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदल दिया गया है। यह ट्रेन शकूर बस्ती, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली और दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर चलेगी तथा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

इसके अलावा 14117 प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस भी 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील की है।