संघ शताब्दी वर्ष: संत रविदास नगर जानकी शाखा के स्वयंसेवकों ने घर-घर संपर्क किया
संघ शताब्दी वर्ष: संत रविदास नगर जानकी शाखा के स्वयंसेवकों ने घर-घर संपर्क किया
वाराणसी, 24 नवंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वयंसेवक विशेष गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंच रहे हैं। सोमवार को अभियान के तहत संघ के काशी दक्षिण के संत रविदास नगर जानकी शाखा के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।
यह अभियान भगवानपुर बस्ती के होली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल से बालाजी कॉलोनी, हरिओम नगर कॉलोनी, जानकी नगर कॉलोनी, सत्यम नगर कॉलोनी, पटेल नगर कॉलोनी में चलाया गया। अभियान के तहत घर-घर जाकर नागरिकों से स्वयंसेवकों ने संवाद किया। इस दौरान सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध और स्वदेशी जीवन शैली जैसे पंच परिवर्तन के पांच प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यह जानकारी शाखा के रविन्द्र सिंह ने दी। जनसम्पर्क अभियान में साकेत, अशोक, धैर्यवर्धन सिंह, विकास तिवारी, मनोज, पवन सिंह आदि स्वयंसेवकों ने भागीदारी की।