प्रयागराज के स्वामी विवेकानन्द विद्याश्रम हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा सैमी यादव बनी एक दिन की एसीपी

प्रयागराज के स्वामी विवेकानन्द विद्याश्रम हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा सैमी यादव बनी एक दिन की एसीपी

प्रयागराज के स्वामी विवेकानन्द विद्याश्रम हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा सैमी यादव बनी एक दिन की एसीपी

प्रयागराज, 10 अक्टूबर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा सैमी यादव को बनाया गया। एक दिन के लिये सांकेतिक एसीपी थरवई बनाया। इस अभियान के तहत नारी शक्ति का नया याम –उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय बना है।

उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0’’ के क्रम में पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति-5.0’’ के तहत जागरुकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से गंगानगर जोन के थाना थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगदीशपुर पूरेचन्दा स्थित स्वामी विवेकानन्द विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा-12 की एक छात्रा सैमी यादव को सांकेतिक रूप से ए.सी.पी. थरवई बनाया गया । छात्रा ने एसीपी थरवई के रूप में कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गयी तथा यथासंभव उनके निस्तारण का प्रयास किया । कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण के तरीकों आदि से अवगत करवाया गया ।

इस दौरान थाना स्तर पर बने मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी । साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही। विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे मे जानकारी दी गयी । साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया ।