प्रयागराज : हत्याकांड में फरार दो आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

प्रयागराज : हत्याकांड में फरार दो आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

प्रयागराज : हत्याकांड में फरार दो आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

प्रयागराज, 06 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मुठ्ठीगंज थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित हत्याकांड मामले में फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी के लिए यह घोषणा की गई है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि थाना मुठ्ठीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 47/2026, धारा 103(1), 61(2)(क) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित आरोपित कमल शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा तथा शुभी शर्मा पत्नी विमल पंडा निवासीगण कूंचा राय, थाना अतरसुइया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन दोनों आरोपित अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं।

डीसीपी नगर ने दोनों आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपितों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस उपायुक्त नगर ने कहा कि मुठ्ठीगंज हत्याकांड के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।