आरक्षी भर्ती परीक्षा तैयारियों की पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा

आरक्षी भर्ती परीक्षा तैयारियों की पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा

आरक्षी भर्ती परीक्षा तैयारियों की पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा

कानपुर, 06 जून । आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शनिवार काे राजेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने 54 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, चेकिंग/फ्रिस्किंग एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए समस्त डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी एवं तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के दृष्टिगत कमिश्नरेट कानपुर नगर में आज आयोजित ग्रांड रिहर्सल तथा आठ, नौ और दस जून को होने वाली परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज सिविल लाइंस स्थित राजेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम में गोष्ठी आयोजित की गई ।

गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल द्वारा की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित समस्त डीसीपी, एडीसीपी, संबंधित सर्किल एसीपी, परीक्षा केन्द्रों पर तैनात चेकिंग/फ्रिस्किंग ड्यूटी एवं शांति व्यवस्था में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, चेकिंग व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव, नोडल अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुल 54 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।