कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने सरसैया घाट का निरीक्षण किया का छायाचित्र
कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने सरसैया घाट का निरीक्षण किया का छायाचित्र
कानपुर, 4 नवम्बर उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में मंगलवार को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दृष्टिगत आज सरसैया घाट एवं बिठूर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर निरंतर साफ-सफाई बनी रहे। इसके लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाए और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।