वाराणसी में संसदीय कार्यालय पर लड्डू खाकर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
वाराणसी में संसदीय कार्यालय पर लड्डू खाकर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
वाराणसी, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी के संसदीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 75 किलो का लड्डू खाकर जन्मदिन की खुशियां मनाई।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लम्बी उम्र की कामना की। इस दाैरान भाजपा महानगर के पदाधिकारी अशोक यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, अशोक जाटव, अशोक पांडेय, परमिल पांडेय, नवीन कपूर सहित महानगर एवं मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयघोष भी किया और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।