आत्मनिर्भर भारत को जन-जन का संकल्प बनाना हमारा लक्ष्य : तरुण चुग

आत्मनिर्भर भारत को जन-जन का संकल्प बनाना हमारा लक्ष्य : तरुण चुग

आत्मनिर्भर भारत को जन-जन का संकल्प बनाना हमारा लक्ष्य : तरुण चुग

कानपुर, 11 नवंबर । आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को देश की जन-जन की आवाज बनाना है। हमें हर भारतीय तक स्वदेशी का मूलमंत्र पहुंचाना होगा। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। जिस तरह से कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस गीत के पूर्ण गान को तोड़ा और उसकी आत्मा का गला घोंटा, उसे जनता के सामने लाना आवश्यक है।

यह बातें मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कही। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में भाजपा कानपुर महानगर उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय मुख्यालय में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे पूर्ण वंदे मातरम गान अभियान विधानसभा एवं जिला स्तर पर 26 नवंबर तक चलेगा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव कार्यक्रम तथा मतदाता सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर विस्तृत समीक्षा की गई।

राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण ने कहा कि मतदाता सघन पुनरीक्षण अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक घर तक पहुंचकर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराना और बोगस मतदाताओं को चिन्हित कर बीएलओ को सूचित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।