अवैध आतिशबाजी/पटाखा का विक्रय व भण्डारण करने वाला 1 अभियुक्त थाना झूंसी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

कब्जे से 17 बोरी व 03 कार्टून में कुल वजन- 329 कि0ग्रा0 अवैध पटाखा/आतिशबाजी बरामद

अवैध आतिशबाजी/पटाखा का विक्रय व भण्डारण करने वाला 1 अभियुक्त थाना झूंसी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

प्रयागराज,12 अक्टूबर । थाना झूंसी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक-11.10.2025 को 01 अभियुक्त राजेश कुमार केसरवानी पुत्र स्व0 मेवालाल केसरवानी निवासी लल्ला चाय वाले की गली में, चकहरिहर वन थाना झूंसी जनपद प्रयागराज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 17 बोरी व 03 कार्टून में कुल वजन 329 कि0ग्रा0 अवैध पटाखा/अतिशबाजी बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0- 377/2025 धारा 288 बी0एन0एस0 व 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1984 पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-11.10.2025 को थाना झूंसी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना झूंसी क्षेत्रांतर्गत चकहरिहर वन स्थित लल्ला चाय वाले की गली मे 01 गोदाम/मकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी/पटाखा के विक्रय हेतु भंडारण किया जा रहा है । इस सूचना पर थाना झूंसी पुलिस टीम द्वारा उक्त गोदाम/मकान में दबिश देकर 01 अभियुक्त राजेश कुमार केसरवानी पुत्र स्व0 मेवालाल केसरवानी निवासी लल्ला चाय वाले की गली मे, चकहरिहर वन थाना झूंसी जनपद प्रयागराज को 17 बोरी व 03 कार्टून में कुल वजन-329 कि0ग्रा0 अवैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखा/आतिशबाजी) के साथ गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ का विवरण-
            गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार केसरवानी उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि दीपावली त्योहार के दृष्टिगत उसके द्वारा अवैध पटाखे/आतिशबाजी सस्ते दाम पर खरीद कर भंडारण कर लिया जाता है तथा त्योहार आने पर वह इन्हें चोरी-छिपे बेचता है। इन अवैध पटाखे/आतिशबाजी बेचने से प्राप्त रुपयों से अभियुक्त द्वारा जीविकोपार्जन किया जाता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राजेश कुमार केसरवानी पुत्र स्व0 मेवालाल केसरवानी निवासी लल्ला चाय वाले की गली में, चकहरिहर वन थाना झूंसी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 43 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 377/2025 धारा 288 बी0एन0एस0 व 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम थाना झूँसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-
17 बोरी व 03 कार्टून में कुल वजन- 329 कि0ग्रा0 अवैध पटाखा/आतिशबाजी बरामद ।
 
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 हरिशंकर मिश्रा, चौकी प्रभारी नई झूंसी, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।    
2. उ0नि0 अभय कुमार सिंह, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 अखिल ओझा, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज । 
4. उ0नि0 अंशुमान सिंह, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज । 
5. का0 संदीप पासवान, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।