एनसीआर महाप्रबन्धक ने मंडल के 10 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
धर्मेन्द्र कुमार सिंह बने माह मार्च के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी
प्रयागराज, 28 अप्रैल । उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मण्डलों से मार्च 2026 माह के लिए चयनित कुल 10 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक ने संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए।
वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि पुरस्कृत कर्मचारियों में चन्द्रभान ट्रैक मेन्टेनर आगरा मण्डल, शुभम पाल ट्रैक मेन्टेनर आगरा मण्डल, शिवलाल यादव गेटमैन झांसी मण्डल, अभय शंकर संरक्षा सलाहकार टेलीकॉम उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सुभाष चन्द्र स्टेशन मास्टर शिकोहाबाद प्रयागराज मण्डल, जय कुमार यादव ट्रेन मैनेजर चुनार प्रयागराज मण्डल, अरमान अली प्वाइण्ट्समैन इटावा प्रयागराज मण्डल, सुमित कुमार शर्मा प्वाइण्ट्समैन अघोरीखास प्रयागराज मण्डल, मनीष कुमार प्वाइण्ट्समैन डभौरा प्रयागराज मण्डल एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्वाइण्ट्मैन, कर्मा प्रयागराज मण्डल शामिल हैं। पीआरओ ने बताया कि इनमें धर्मेन्द्र कुमार सिंह को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के संरक्षा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।