बिहार में मंत्रियों को सौंपा गया दायित्व, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

बिहार में मंत्रियों को सौंपा गया दायित्व, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

बिहार में मंत्रियों को सौंपा गया दायित्व, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद देररात विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग, सामान्य प्रशासन, निगरानी सहित कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। शिक्षा विभाग हमेशा जदयू कोटे में हुआ करता था और स्वास्थ्य विभाग भाजपा के पास। इस बार दोनों बदल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग जदयू के खाते में और शिक्षा विभाग भाजपा के कोटे में चला गया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा के मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि मंत्री बनाया गया है।

नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग सौंपा गया है।

दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिया गया है। रामकृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बुलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार पथ निर्माण मंत्री बनाया गया है। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। लेशी सिंह को भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रवण कुमार का विभाग यथावत रहा, उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। दामोदर रावत परिवहन मंत्री बनाए गए हैं। संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग मिला है। अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

मदन सहनी को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन, रमा निषाद को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रत्नेश सदा को आपदा प्रबंधन, शीला मंडल को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

केदार प्रसाद गुप्ता को पर्यटन, सुनील कुमार को ग्रामीण कार्य, श्रेयसी सिंह को उद्योग एवं खेल मंत्री बनाया गया है।एक मात्र अल्पसंख्यक मंत्री मो. जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, नंद किशोर राम को डेयरी, मतस्य पशु संसाधान, प्रमोद कुमार को खान एवं भूतत्व-कला एवं संस्कृति विभाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वेता गुप्ता को समाज कल्याण, दीपक प्रकाश को पंचायती राज, संजय कुमार को गन्ना उद्योग, संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और रामचंद्र प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है।