बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता : अभिलाषा गुप्ता
बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता : अभिलाषा गुप्ता
प्रयागराज, 16 जून। उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उक्त बातें मंगलवार को नैनी में नंदी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने और आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर संसाधनों से सुसज्जित करने की दिशा में नन्दी सेवा संस्थान ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट वितरित की। साथ ही 49 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आयोजित यह कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय अरैल, नैनी तथा रोटरी पार्क, दरियाबाद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रयागराज की पूर्व महापौर एवं नन्दी सेवा संस्थान की अध्यक्ष अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने लाभार्थियों को किट और नियुक्ति पत्र वितरित किए।
अरैल नैनी में आयोजित समारोह में 26 तथा रोटरी पार्क दरियाबाद में 24 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट प्रदान की गई। प्रत्येक किट में बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 20 कुर्सियां, चार टेबल, बेबी साइकिल, विभिन्न प्रकार के खिलौने, ब्लैकबोर्ड, वर्णमाला कैलेंडर सहित अन्य शिक्षण सामग्री शामिल रही।
कार्यक्रम के दौरान 49 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इससे महिला सशक्तिकरण को भी नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार, सीडीपीओ संजिता सिंह, ओम प्रकाश यादव, पार्षद सविता महरा, नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, महामंत्री ओम प्रकाश मिश्र, चाका मंडल अध्यक्ष हरीओम पाण्डेय, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, पार्षद नीरज टंडन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के प्रति समाज की सामूहिक प्रतिबद्धताएं ने का संदेश भी दिया गया।