वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद

वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद

वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की चार मोटर साइकिल बरामद

प्रयागराज, 04 नवम्बर। प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना एवं एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मंगलवार को चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से चार मोटर साइकिल एवं एक कूटरचित नम्बर प्लेट बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाक हरहर सुमेरी का पूरा गांव निवासी अभी यादव पुत्र विनोद कुमार यादव, इसी थाना क्षेत्र के मलाका निवासी दिलावर खान पुत्र पुस्तम खान, पड़ोसी समी यादव पुत्र देवराज यादव, मलाका निवासी ईशान पुत्र अबरार है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से चार मोटर साइकिल और कूटरचित नम्बर प्लेट बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग कमिश्नरेट प्रयागराज व आस-पास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल की चोरी कर उसे सुनसान जगह पर छुपा देते थे, जहां हम लोग उसका नम्बर प्लेट बदलकर दूसरा लगा देते थे एवं चेचिस को खुरच दिया जाता था। जिससे हम लोग पकड़े न जायें । चोरी की हुई मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों में बेचकर प्राप्त पैसों से शौक व जरूरतें पूरी करते थे।