पूर्व उप मुख्यमंत्री नारायण सिंह की पत्नी पंचतत्व में विलीन

मुजफ्फरनगर, 09 नवम्बर । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे बाबू नारायण सिंह की पत्नी जगवती देवी का सोमवार देर रात निधन हो गया। मंगलवार को काली नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
मुजफ्फनगर के नेता स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह वर्ष 1978-79 में कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे थे। उनकी पत्नी जगवती देवी का सोमवार की देर रात मुजफ्फरनगर में देहात हो गया। बाबू नारायण सिंह के बेटे स्वर्गीय संजय चौहान भी सांसद रहे थे।
जगवती देवी के पौत्र सपा नेता चंदन सिंह चौहान ने बताया कि जगवती देवी ने सोमवार रात एक बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत खराब थी। मंगलवार को काली नदी स्थित श्मशान घाट पर विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।