महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी,10 फरवरी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आगामी महाशिवरात्रि और रमजान पर्व को देखते हुए शहर की बदहाल सड़कों और बिगड़ी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पार्षदों ने नगर निगम में ज्ञापन सौंपा।

पार्टी के स्थानीय महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों व पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचा। निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त सविता यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि काशीवासियों का प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि पर्व की शुरुआत के मात्र दो दिन बचे हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय का माह रमजान भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में वाराणसी की सड़कों की स्थिति बेहद जर्जर है और शहर भर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग किया कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर की टूटी-फूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान काशीवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।