ब्रजेश पाठक मेरठ व स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज की पदयात्रा में होंगे शामिल

ब्रजेश पाठक मेरठ व स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज की पदयात्रा में होंगे शामिल

सरदार पटेल 150वीं जयन्ती समारोह अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की युनिटी मार्च पदयात्राएं सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश से सभी को जोड़ रही है। गांव, गली, शहर में पहुंचकर हाथों में राष्ट्र ध्वज, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तथा माँ भारती के जयगान के साथ पदयात्राओं से जनमानस जुड़ रहा है।

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने बताया कि आज गुरूवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरठ कैंट विधानसभा, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज जिले की सोरांव विधानसभा, राकेश सचान बलरामपुर विधानसभा, नितिन अग्रवाल लखीमपुर सदर विधानसभा की पद यात्रा में शामिल होंगे। इसी प्रकार कपिल देव अग्रवाल हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा, अरूण सक्सेना बदायूं जिले की बिल्सी विधानसभा, दयाशंकर सिंह देवरिया विधानसभा, संजीव कुमार गोंड़ चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा, विजय लक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर की घनघटा विधानसभा तथा राकेश राठौर लखीमपुर जिले की धौरहरा विधानसभा में आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्राओं में सम्मिलित रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता अलीगढ जिले की अतरौली विधानसभा, प्रदेश मंत्री चन्द्रमोहन मुरादाबाद नगर विधानसभा, बसंत त्यागी बुलन्दशहर की डिबाई विधानसभा, राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो वैभव सिंह रायबरेली की सरेनी विधानसभा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा लखनऊ पूर्व विधानसभा में आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्राओं में सम्मिलित रहेंगे।