श्रृंग्वेरपुरधाम निषादराज की नगरी मे केवट बनकर श्री राम कथा आयोजक आनंद पांडे राजन महाराज के पखारे चरण
श्रृंग्वेरपुरधाम निषादराज की नगरी मे केवट बनकर श्री राम कथा आयोजक आनंद पांडे राजन महाराज के पखारे चरण
श्रृंगछवेरपुप्रयागराज, 10 अक्टूबर । विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक धर्मस्थलीर धाम में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्री य कथावाचक राजन महाराज ने भगवती गंगा का पूजन आरती के साथ भगवान राम के बाल स्वरूप पांच वर्षीय बालक राम श्रीश बाहुबली महाराज के चरण को पाखर कर त्रेता युग के दृश्य को पुनः जीवंत कर दिया। वहीं पर श्री राम कथा आयोजन उद्योगपति आनंद पांडे ने पूज्य राजन महाराज के चरण कठौता में चरण पखार कर केवट की भूमिका निभाई।
पूज्य राजन महाराज का चरण बंधन पूजन तिलक किया श्री राम कथा के मुख्य अजमान अजीत पांडे पत्नी सहित परिवार सहित गंगा मैया का पूजन किया तत्पश्चात महाराज के चरण पखारे ऐतिहासिक कलश यात्रा का रूप देखने को मिला कई हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
श्री राम जी के जयकारे से पूरा गंगा मैया का तक गूंजे मन हो उठा आनंद पांडे ने बताया कि 11 अक्टूबर 2025 से 19 अक्टूबर 2025 तक भव्य व्यवस्थाओं के साथ श्री राम कथा श्रवण करने की व्यवस्थाएं की गई है। सभी श्रद्धालु पधारने की कृपा कथा वाचक राजन महाराज ने श्रृंग्वेरपुर धाम में विधि विधान से भगवती गंगा की आरती शांता श्रृंगी ऋषि मंदिर का पूजन के साथ नौका विहार भी किया। राजन महाराज ने कहा कि श्रृंग्वेरपुर धाम में केवट भैया ने भगवान राम के चरणों को पाखर कर उन्हें गंगा पार कराया था मेरा सौभाग्य है कि श्रृंग्वेरपुर धाम में बालक राम का पूजन करके उनके चरणों को पखार कर पुनः यह जन्म साकार हुआ है। बालक राम श्रीश बाहुबली महाराज ने राजन महाराज को चौपाई एवं शिव तांडव सुनाया।
बता दें कि 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक श्रृंगवेरपुर धाम तीर्थ क्षेत्र परानुपुर में होने वाली भव्य श्री राम कथा से पूर्व दिव्य कलश यात्रा श्रृंग्वेरपुर धाम में पहुंची। जिसमें दूर दराज इलाकों से भक्त जनों का भी आगमन हुआ। आस्था की नगरी श्रृंग्वेरपुर धाम में राम नाम गूंजता रहा। हेलीकॉप्टर से भक्तों पर पुष्प वर्षा के साथ श्रृंगवेरपुर धाम से पुनः राम नाम की धुन गूंज रही थी। कथा के आयोजक आनंद पांडे ने बताया कि हम सभी का सौभाग्य है कि परम पूज्य राजन महाराज श्री राम कथा का आयोजन श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र में किया जा रहा है। श्रृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने गंगा पूजन कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रद्धालुओं से व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने का अनुरोध करते रहे एवं प्रशासन का आभार भी जाते। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त करते हुए दिव्य राम कथा में शामिल होने की अपील की है।
इस अवसर पर मां कंकाल काली मंदिर के महंत मानस बाबा अरविंद मिश्रा राजकुमार मिश्रा आदित्य पांडे अनुराग पांडे श्याम उपाध्याय कमलेश त्रिपाठी जितेंद्र तिवारी कुलदीप तिवारी मनोज कुमार प्रधान चंचल तिवारी आनंद पांडे प्रधान आकाश तिवारी नीरज पांडे पप्पू त्रिपाठी तीर्थ पुरोहित मा निर्मल बाबा कमलेश निषाद स्थानीय तीर्थ पुरोहित माली समाज निषाद समाज आदि भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।