अज्ञात वाहन की टक्कर से स्नानार्थी की मौत, दो घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्नानार्थी की मौत, दो घायल

प्रयागराज, 09 जून। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से संगम स्नान करने जा रहे वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो स्नानार्थी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र में स्थित मवई गांव निवासी मलखान सिंह (62) खेती करके दो पुत्र और दो पुत्री एवं पत्नी सुकन्या का भरण पोषण करता था। मलखान सिंह गुरुवार सुबह अपने घर से गंगा दशहरा के मौके पर संगम स्नान करने के लिए मोटर साइकिल से तीन लोग संगम आ रहे थे। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर लगने से मलखान सिंह समेत तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मलखान सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ घायल दो लोगों का उपचार शुरू कर दिया।