ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कार्य कर रही है भाजपा सरकार : अखिलेश
ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कार्य कर रही है भाजपा सरकार : अखिलेश

कुशीनगर,13 नवम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कप्तानगंज में कहा कि भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश से अंग्रेजों को भगाया गया, ठीक उसी तरह से भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का कार्य करने के लिए जनता तैयार बैठी है।
शनिवार देर शाम को कप्तानगंज में अखिलेश की दूसरी जनसभा थी। उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं को सुनहरे सपने दिखाकर भाजपा ने केंद्र व उत्तर प्रदेश में सरकार बना ली, लेकिन सत्ता में आने के बाद हर वर्ग के साथ धोखा ही किया है। केंद्र सरकार फेंकू तो थी ही अब बेचू सरकार भी हो गई है। 2022 के चुनाव में जनता बुल व बुलडोजर की सरकार को वोट की ताकत से उखाड़ फेंकेगी। ऐसी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है।