स्वस्थ और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य के लिए बीबीएयू का नया शैक्षणिक अभियान हेल्दी माइंड, हैप्पी लाइफ

स्वस्थ और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य के लिए बीबीएयू का नया शैक्षणिक अभियान हेल्दी माइंड, हैप्पी लाइफ

स्वस्थ और सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य के लिए बीबीएयू का नया शैक्षणिक अभियान हेल्दी माइंड, हैप्पी लाइफ

लखनऊ, 18 मई । बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग द्वारा हेल्दी माइंड, हैप्पी लाइफ लेक्चर सीरीज़ का शुभारंभ किया गया है। इस शैक्षणिक अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक आयु वर्ग में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को संतुलित, सकारात्मक और खुशहाल जीवन के लिए प्रेरित करना है। इस लेक्चर सीरीज़ की रिकॉर्डिंग एवं निर्माण कार्य विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर मीडिया सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों, किशोरों, युवाओं, वयस्कों तथा वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवन शैली से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा। ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफार्म पर इसे 15 लेक्चर कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक व्याख्यान विभिन्न विषय के विशेषज्ञों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

यह लेक्चर सीरीज़ विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कामकाजी पेशेवरों, गृहिणियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक सोच को बेहतर करना तथा लोगों को सहायता लेने और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित करना है। इस लेक्चर सीरीज़ का समन्वयन स्कूल ऑफ होम साइंस की संकायाध्यक्ष प्रो. यू.वी. किरण एवं मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शालिनी अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।