भाजपा ने दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
भाजपा ने दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 18 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता दीपक सिंगला की बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के बाद गिरफ्तारी को लेकर "आआपा" पर साधा निशाना।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला की एक बड़े बैंक घोटाले को लेकर ई.डी. की जांच के बाद गिरफ्तारी ने "आआपा" का एक नया काला चेहरा सामने ला दिया है।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सहित "आआपा" नेताओं की रिश्वतखोरी की लूट अलग ही चर्चा में रही हैं। उन्होंने कहा कि आआपा के नेताओं की रिश्वतखोरी के साथ ही अब उनके काला धन से जायदादें खरीदने, टैक्स चोरी के साथ ही बैंक लोन धोखाधड़ी करने का काला चेहरा भी सामने आया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आआपा नेता दीपक सिंगला के हजारों करोड़ के बैंक लोन और फिर उस पैसे के गैर कानूनी के दुरुपयोग के मामले से यूं तो दिल्ली वाले स्तब्ध हैं पर किसी आआपा नेता के आर्थिक अपराध का यह पहला मामला नही है। सत्येंद्र जैन से लेकर संजीव अरोड़ा तक ना जानें कितने नाम हैं जिनके काले कारनामे दुनिया के सामने आये हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पूर्वी मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा फर्जी कम्पनियां बना कर रिश्वत के पैसे का खेल 2018-19 में सामने आया था जिसे केजरीवाल ने राजनीतिक साजिश बताया था।
सचदेवा ने कहा कि आआपा नेता एक के बाद एक रिश्वत घोटालों में गिरफ्तार होते रहे और पार्टी सबके पीछे राजनीतिक उद्देश्य समझाती रही पर इसी माह सामने आये पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा एवं दिल्ली के "आआपा" नेता दीपक सिंगला के टैक्स चोरी एवं बैंक घोटालों ने दिल्ली एवं देश के सामने भ्रष्टाचार का नया चेहरा रखा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कल्पना करके आश्चर्य होता है की एक राज्य का मंत्री खुद जी.एस.टी. घोटाला करते गिरफ्तार हो रहा है तो तीन चुनाव लड़े नेता बैंक से लोन लेकर घोटाले कर रहे हैं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश आशा करता है कि अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा एवं दीपक सिंगला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखायेंगे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष योगीता सिंह और प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी भी उपस्थित थे।