औरैया: मेमू पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से यात्री परेशान
औरैया: मेमू पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से यात्री परेशान
औरैया, 31 जनवरी (हि.स.)। फतेहपुर रेलवे स्टेशन से कानपुर सेंट्रल होकर इटावा जाने वाली 64603 पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को भी रद्द रही। इसकी वजह से इटावा, फफूंद, अछल्दा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
फफूंद से प्रयागराज जाने वाली 64630 रद्द होने से झीझक, अंबियापुर, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल जाने वाली यात्रियों को टूंडला कानपुर मेमू का इंतजार करना पड़ा। 64588 टूंडला कानपुर मेमू अपने निर्धारित समय से चालीस मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा भटिंडा से चलकर कानपुर सेंट्रल होकर बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चालीस मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आई जिससे कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ, जौनपुर, बनारस, पटना, अयोध्या धाम, प्रयागराज, शाहगंज, अकबरपुर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों के लेट होने से इंतजार करना पड़ा।इस सम्बन्ध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी जा रही है।