दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने रोहिणी में ‘स्वयंसिद्धा’ कार्यशाला में कहा– “एक सशक्त बेटी पूरा राष्ट्र सशक्त करती है”

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने रोहिणी में ‘स्वयंसिद्धा’ कार्यशाला में कहा– “एक सशक्त बेटी पूरा राष्ट्र सशक्त करती है”

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने रोहिणी में ‘स्वयंसिद्धा’ कार्यशाला में कहा– “एक सशक्त बेटी पूरा राष्ट्र सशक्त करती है”

नई दिल्ली, 28 नवंबर । दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता शुक्रवार रोहिणी सेक्टर-9 के राजापुर स्थित सम्पूर्णा सेंटर में आयोजित ‘स्वयंसिद्धा’ महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर 150 से ज्यादा किशोरियों और युवतियों को आत्मविश्वास, व्यक्तिगत सुरक्षा, निर्णय लेने की क्षमता और रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि युवतियों का सशक्तिकरण ही आत्मविश्वासी व्यक्ति, सशक्त परिवार और प्रगतिशील राष्ट्र बनाता है। जब हमारी बेटियां आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज और देश आगे बढ़ता है। एक महिला सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो गांव और राष्ट्र सशक्त होगा। यही ‘नारी शक्ति से नया भारत’ का मूल मंत्र है।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को फूल बनाने, बैग बनाने और पुराने कपड़ों से पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। सम्पूर्णा की ओर से बनाए गए ‘राम सौभाग्य बैग’, ‘सीता बैग’, ‘लक्ष्मण बैग’, बंधन बार और थालपोश जैसे उत्पादों की अध्यक्ष ने खूब सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं की आत्मनिर्भरता का बेहतरीन उदाहरण बताया।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन ‘ट्रेनिंग मैप इंडिया’ की संस्थापक एवं एफसीसीआई ऑफएलओ की नेशनल वेडिंग इनिशिएटिव प्रमुख शालिनी बेरीवाल ने किया। कार्यक्रम की अन्य मुख्य अतिथि साउथ एशिया यूनिवर्स की एकता गुप्ता रहीं।

समापन पर गुप्ता ने कहा कि

यह केंद्र जमीनी स्तर पर महिलाओं और बेटियों में नेतृत्व क्षमता पैदा कर रहा है। महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत हथियार है।

कार्यक्रम में डॉ. शोभा विजेंद्र, सम्पूर्णा अध्यक्ष आशा जैन, स्मिता कौशिक, चित्रा अग्रवाल, सोनिया बंसल, निर्मला चहल एवं पंकज गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।