मंडल व बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी करें सम्पर्क : महानगर अध्यक्ष
मंडल व बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी करें सम्पर्क : महानगर अध्यक्ष
प्रयागराज, 02 जून सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को प्रयागराज महानगर के भरद्वाज मंडल के मंडल पदाधिकारीयों, शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मंडल पदाधिकारी अपने क्षेत्र में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने का पूरा प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि बूथ समिति के गठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बूथ समिति की चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं। 2027 को दृष्टिगत रखते हुए अब प्रत्येक कार्यकर्ता को महानगर से लेकर मंडल व बूथ स्तर तक लगना होगा। संगठन को लेकर पूरी मेहनत से काम करें। हर अभियान को अभी तक कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर मंडल प्रभारी प्रमोद मोदी, प्रवासी अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय आनंद, महामंत्री गणेश वर्मा, अतुल महरोत्रा, अंजनी सिंह, पार्षद आशीष द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा, पंख गुप्ता, विनोद राय, अन्नू त्रिपाठी, यशवीर प्रताप सिंह, शांतनु घोष, यशस्वी शुक्ला, अंशुला गोस्वामी, प्रदीप कुशवाहा, प्रियंका पाराशर, संदीप यादव आदि उपस्थित रहे।