यौन शोषण के आराेप गलत, गौ माता की आवाज उठाने पर किया जा रहा बदनाम : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

यौन शोषण के आराेप गलत, गौ माता की आवाज उठाने पर किया जा रहा बदनाम : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

यौन शोषण के आराेप गलत, गौ माता की आवाज उठाने पर किया जा रहा बदनाम : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

वाराणसी, 12 फरवरी। वाराणसी में श्रीविद्या मठ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों से बातचीत में उनके ऊपर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप को गलत बताया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यौन शोषण के एक्ट में पीड़ित का नाम नहीं खोला जाता है। पीड़ित को आगे रखकर प्रशासन सारा खेल खेलता दिख रहा है। गौ माता की आवाज उठाने पर सरकार ने उन्हें बदनाम करने की रचना की है। यौन शोषण के आरोप के विरुद्ध साक्ष्य को प्रयागराज की पास्को कोर्ट के सामने रखा गया है।

बता दें कि जगतगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के साथ यौन शोषण होने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।