अभिनेता धर्मेंद्र का फिल्म जगत से लेकर सांसद तक सफर अविस्मरणीय : महापौर
सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त
प्रयागराज, 24 नवंबर । पद्म भूषण, सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक संवेदनव्यक्त करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का फिल्म जगत से लेकर सांसद तक सफर अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दे।
महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म जगत ने एक ऐसा सितारा खो दिया जिसकी भारपाई संभव नहीं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के फिल्म देखकर बड़े हुए, उनके निधन से देश ने एक फिल्मी जगत का हीरा खो दिया। कहा कि धर्मेंद्र फिल्म अभिनेता के साथ फिल्म निर्माता भी रहे। उन्होंने अपने कैरियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 1997 में राजस्थान के बीकानेर से भाजपा के टिकट पर सांसद बने और 2012 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान प्राप्त हुआ।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी रवि, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल रमेश पासी, देवेश सिंह, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, किशन चंद्र जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, नीरज केसरवानी, दीपक केसरवानी, अजय अग्रहरि, कमलेश केशरवानी, विजय पटेल, विश्वास श्रीवास्तव, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं शोक संवेदना व्यक्त किया।