मासूम को बहला फुसला कर खेत में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
मासूम को बहला फुसला कर खेत में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद की सदर कोतवाली कर्वी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को बहलाफुसला कर खेत में ले गया। बच्ची का शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सत्य पाल सिंह का कहना है कि बच्ची को मेडिकल के लिये भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना शहर कोतवाली कर्वी क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि आरोपित बहला फुसलाकर घर के पास खेत में बच्ची को ले गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपित युवक बच्ची को बहला फुसलाकर खेत ले गया था। आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपित की पहचान हो चुकी है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित संजय प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित को जेल भेजा जाएगा।