जालाैन की तीनों विधानसभा में एसआईआर का 99.74% कार्य पूरा, प्रशासन ने दलों से मांगा सहयोग
जालाैन की तीनों विधानसभा में एसआईआर का 99.74% कार्य पूरा, प्रशासन ने दलों से मांगा सहयोग
जालाैन, 10 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के जालाैन के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रागाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा माधौगढ़, कालपी और उरई में एसआईआर का कार्य अब तक 99.74 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से ऐसे मतदाताओं तक पहुँचें, उनका फॉर्म भरवाएँ ताकि उनका नाम ड्राफ्ट सूची में सम्मिलित किया जा सके।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, भारतीय जनता पार्टी से शांति माहेश्वरी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।