'ब्लैक फंगस' की रोकथाम के लिए 3 अहम बातें
ब्लैक फंगस पर AIIMS के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कहना है कि इसी रोकथाम के लिए तीन चीजें बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पहला शुगर कंट्रोल बहुत अच्छा होना चाहिए। दूसरा उन्होंने बताया कि हमें स्टेरॉयड कब देने हैं इसके लिए सावधान रहना चाहिए और तीसरा स्टेरॉयड की हल्की या मध्यम डोज देनी चाहिए। वहीं मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर नरेश त्रेहन ने कहा कि ब्लैक फंगस खासकर मिट्टी में मिलता है, जो लोग स्वस्थ होते हैं उन पर ये हमला नहीं कर सकता है। हम इस बीमारी को जितनी जल्दी पहचानेंगे इसका इलाज उतना ही सफल होगा। पिछले कुछ दिनों में ब्लैक फंगस के कई राज्यों में मामले सामने आ रहे हैं। यूपी ने तो ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है।
इससे पहले गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, असम, ओडिशा, पंजाब और चंडीगढ़ इसे महामारी घोषित कर चुके हैं।
amit sharma