झांसी के 57 हजार किसानों को में पीएम फसल बीमा की 29.46 करोड़ राशि जारी
झांसी के 57 हजार किसानों को में पीएम फसल बीमा की 29.46 करोड़ राशि जारी
झांसी, 10 मार्च ( बीते दिनों गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अतिवृष्टि से खरीफ की फसल नुकसान का मुद्दा उठाये जाने के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा क्षतिपूर्ति की धनराशि जारी की जाने लगी है। जिले के 57 हजार किसानों को 29.46 करोड़ की फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी गई है।
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बीते दिनाें प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार से मुलाकात कर किसानों की फसल नुकसान का मामला उठाया था। उन्हाेंने
प्रमुख सचिव कृषि काे किसानों की परेशानी बयां की। विधायक ने बताया कि झांसी जिले की तहसीलों में सितम्बर 2024 में लगातार हुई बारिश से उड़द, तिल, मूंग, मूंगफली, ज्वार, मक्का, तिल, सोयाबीन व धान की फसल लगभग 50 प्रतिशत तक बर्बाद हाे गई थी। विधायक ने क्राप कटिंग के सही-सही आंकलन व सही आंकड़े जुटाये जाने का अनुरोध किया था। इस दाैरान बीमा कंपनी पर भी सवाल उठाए थे। किसानाें की इस समस्या काे लेकर प्रमुख सचिव कृषि ने उचित कार्रवाई
का आश्वासन दिया था।
गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने साेमवार काे बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को गंभीरता से लिया
और बीते साल सितंबर में हुई भारी बारिश से फसलों के नुकसान पर प्रधानमंत्री फसल बीमा क्षतिपूर्ति के रूप में जिले के 57 हजार 885 किसानों के खातों में 29 करोड़ 46 लाख, 95 हजार 859 की धनराशि जारी कर दी गई है।
विधायक ने बताया कि सबसे अधिक उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा था और क्रॉप कटिंग सर्वे के आधार पर उड़द में हुए नुकसान पर 4,834 किसानों को 21 करोड़ 20 लाख 23 हजार 489 रुपए की क्षतिपूर्ति धनराशि जारी की गई है। मूंग की फसल नुकसान पर 93 किसानों को 23 लाख 35 हजार 369 रुपये, मटर नुकसान पर 3363 किसानों को 4 करोड़, 93 लाख 09 हजार 220 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी की गई। इसी तरह धान के नुकसान पर 99 किसानों को 34 लाख 2 हजार 937 रुपये, तिल के नुकसान पर 10 हजार 93 किसानों को 2 करोड़ 85 लाख 58 हजार 757 रुपये एवं ज्वार के नुकसान पर 3 किसानों को 66 हजार 88 रुपये की पीएम फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि जारी की गई है।