प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह की माता के आकस्मिक निधन पर सपाईयों ने शोक प्रकट किया
प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह की माता के आकस्मिक निधन पर सपाईयों ने शोक प्रकट किया

समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह की माता शान्ति देवी पत्नी श्री वीरपाल सिंह का शुक्रवार को शिवपुरी कालोनी गोविन्दपुर स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया था।संगम पर अस्थि विसर्जन के मौके पर उनके पुत्र राघवेन्द्र सिंह,विजय सिंह,रिचा सिंह काफी भावुक हो गए। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके आवास पहोँच कर शोक प्रकट किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिवार जनो को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।शोक प्रकट करने वालों में महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,पंधारी यादव,रविन्द्र यादव रवि,पिन्टू यादव,सै०मो०अस्करी,जयभारत यादव,ओ पी यादव आदि थे।