प्रयावरण दिवस पर गड्ढ़ा युक्त सड़क पर SP महिला कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे
समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से प्रयावरण दिवस बनाया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और प्रयावरण दिवस पर गड्ढ़ा युक्त सड़क पर पौधे लगाए। महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने गड्ढ़े वाली सड़कों पर पौधे लगाकर लोगों को प्रयावरण दिवस की बधाई दी। इस मौक़े पर मंजू यादव ने कहा की योगी सरकार में पेड़ों को काट कर कंक्रीट का जंगल तो बसा दिया गया लेकिन सड़कों जर्जर हालत ऐसी है उसपर चलना हाथ और पैर तुड़वाने से कम नहीं। सरकार के दावे बड़े हैं लेकिन जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी है। सड़क के गड्ढ़े में पेड़ लगार समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का इस ओर ध्यान आकर्षित कर अपना विरोध जताया। इस मौके पर मंजू यादव, सविता कैथवास, सुषमा यादव, करन यादव, मिथलेश, विकास, शुभम निषाद आदि उपस्थित रहे।
amit sharma