विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' कार्यक्रम 8 अगस्त को, युवाओं के लिए होगी रचनात्मक प्रतियोगिताएं

विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' कार्यक्रम 8 अगस्त को, युवाओं के लिए होगी रचनात्मक प्रतियोगिताएं

विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' कार्यक्रम 8 अगस्त को, युवाओं के लिए होगी रचनात्मक प्रतियोगिताएं

प्रयागराज, 03 अगस्त  भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत), प्रयागराज की ओर से युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 8 अगस्त को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज प्रयागराज में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें वाद-विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील एवं शॉर्ट फिल्म निर्माण, संगीत/रैप, समूह नृत्य, नुक्कड़ नाटक तथा स्लैम पोएट्री शामिल हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी mybharatprayagraj@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

माय भारत, प्रयागराज ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान में भाग लेकर नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।