UP Weather Alert: अगले 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, 50 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी तेज हवाएं

पूर्वी यूपी में 7 और 8 अक्टूबर को बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 10 अक्टूबर से मौसम के शुष्क होने की संभावना

UP Weather Alert: अगले 3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, 50 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी तेज हवाएं

प्रयागराज, 07 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और बौछार पड़ने की संभावना है। सात अक्टूबर को कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 10 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। यह जानकारी बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने दी ।



उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के सात अक्टूबर के पूर्वानुमान में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में सात और आठ अक्टूबर को मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। ऐसा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र द्वारा एलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि सात अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आठ अक्टूबर को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और मेघगर्जन-वज्रपात के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद मौसम में सुधार होने लगेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 10, 11, 12 और 13 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत अधिक संभावना है। यानी बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

डॉ. पांडेय ने मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषकर गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर रहने से बचने तथा किसानों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करने की सलाह दी है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कृषि-मौसम विज्ञान प्रकोष्ठ किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह उपलब्ध कराता है।